दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पीड़ित के नाराज परिजन और स्थानीय निवासी सड़कों पर हैं। हाथों में प्लेकार्ड लिए लोग भाजपा सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं….साथ ही इस इलाके के लोग अपने हाथ में पलायन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.