अगले एक महीने में शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। हाल ही में लिस्ट हुई करीब 22 कंपनियों के एंकर निवेशकों की लॉक-इन अवधि अगले एक महीने में समाप्त हो रही है। इसके चलते शेयर बाजार में 2.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इन कंपनियों में हुंडई मोटर, डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर, स्विगी, और वारी एनर्जीज जैसे नाम शामिल हैं