मुर्शिदाबाद जिले में दो समूहों के बीच हुई हिंसक सांप्रदायिक झड़प की घटना के कुछ दिनों बाद राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शुक्रवार को इस हिंसा प्रभावित जिले का दौरा करेंगे। राजभवन ने बताया कि बोस के हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने, स्थिति का जायजा लेने और जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है