इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) फर्म एवलॉन टेक पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के पॉजिटिव रुझान ने शेयरों की चमक बढ़ा दी। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि टैरिफ वार से एवलॉन टेक को फायदा मिलेगा। ऐसे में मोतीलाल ओसवाल ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। जानिए आखिर टैरिफ वार से इसे फायदा कैसे मिलेगा?