Telecom सेक्टर पर बर्नस्टीन ने राय देते हुए कहा कि उतार-चढ़ाव वाले बाजार में टेलीकॉम डिफेंसिव सेक्टर बना है। भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी दिखाई दे रही है। इस साल भारती एयरटेल में 10% से ज्यादा का रिटर्न देखने को मिला है। इस साल इंडस टावर में 8% से ज्यादा का रिटर्न देखने को मिला। ब्रोकरेज ने भारती एयरटेल पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 2020 रुपये तय किया है