म्याँमार में 28 मार्च को 7.7 की तीव्रता वाला भूकम्प अपने साथ बड़ी तबाही लेकर आया. मैंडाले, सगाइंग, मैगवे, बागो समेत देश के अनेक राज्यों व क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हुई है और विशाल मानवीय आवश्यकताएँ उपजी हैं. यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNFPA) इस कठिन घड़ी में अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरतमन्द आबादी, विशेष रूप से महिलाओं व लड़कियों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने में जुटी है.