Nifty की चाल पर राय देते हुए Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया का कहना है कि मौजूदा तेजी में अभी और दम बाकी है। इसके अब 23,870 की ओर बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 23,210 और 23,180 के बीच गैप एरिया का ऊपरी छोर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करने की उम्मीद है। वीकली ऑप्शन डेटा के मुताबिक शॉर्ट टर्म में व्यापक ट्रेडिंग रेंज 23,000 और 24,000 के बीच रहने की उम्मीद है