Joe Biden vs Trump I अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पद से हटने के बाद पहली बार जनता के सामने आकर भाषण दिया है और उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके काम करने के तरीके की खुलकर आलोचना की है. बाइडेन ने शिकागो में एक सम्मेलन में कहा-100 दिनों से भी कम समय में, इस प्रशासन ने इतना नुकसान और इतना विनाश किया है – यह आश्चर्यजनक है कि ऐसा इतनी जल्द हो सकता है. सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के खिलाफ द्वेषपूर्ण व्यवहार किया है और 7,000 कर्मचारियों को बाहर कर दिया है.