एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन और रेड जोन में झूल रहे हैं तो दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप के इंडेक्स लगातार मजबूत बने हुए हैं। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब आधा फीसदी मजबूत है तो निफ्टी स्मालकैप 100 इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी मजबूत है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी 50 इंडेक्स आधे दिन तक लगभग फ्लैट रहा लेकिन फिर इसने भी अच्छी-खासी बढ़त हासिल की