PBKS vs KKR Highlights: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने केकेआर को 112 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर ही ऑल आउट हो गई। पंजाब ने इस मुकाबले में 16 रनों से जीत दर्ज की।इस मुकाबले में पंजाब के युजवेंद्र चहल ने मैच में चार विकेट चटकाए तो वहीं मार्को जानसन ने भी 3 विकेट अपने नाम किया