IREDA Q4 Results: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी ने 15 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए 501.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इसमें पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 337.39 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। इस सरकारी कंपनी का रेवन्यू लगभग 37 प्रतिशत बढ़कर 1,905.06 करोड़ रुपये हो गया