बेल्जियम के अधिकारियों ने भारतीय जांच एजेंसियों – केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर तुंरत एक्शन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। बिना समय गंवाए, भारतीय एजेंसियों ने कथित तौर पर भारत और बेल्जियम के बीच लगभग 125 साल पुरानी प्रत्यर्पण संधि का इस्तेमाल किया और चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया, ताकि उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए उस पर मुकदमा चलाया जा सके