इस विशेष समारोह में वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन, लेफ्टिनेंट गवर्नर डेनी हे़क और स्टेट सेक्रेटरी स्टीव हॉब्स सहित कई प्रमुख नेता और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। वॉशिंगटन राज्य की विधायिका के सीनेटर और विधायकों ने भी इस उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, वॉशिंगटन राज्य में बसे सिख समुदाय के अनेक प्रमुख सदस्यों ने समारोह में भाग लिया और इस पर्व को सामूहिक उत्साह के साथ मनाया