विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को बताया कि बीते सप्ताहान्त, इसराइली हवाई हमले में ग़ाज़ा सिटी का एक अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वहाँ अब स्वास्थ्य सेवाएँ रुक गई हैं. इस बीच, सिर में चोट लगने की वजह से भर्ती एक बच्चे को दूसरे स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई.