कैथल के रहने वाले रामपाल कश्यप पिछले 14 सालों से सिर्फ एक उद्देश्य के लिए नंगे पैर चल रहे थे। दरअसल, रामपाल कश्यप ने 14 साल पहले एक दृढ़ संकल्प लिया था — जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते और वह उनसे मिल नहीं लेते, तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे। साल 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए, जिससे रामपाल की मुराद का एक हिस्सा पूरा हो गया, लेकिन उनका उनसे मिलना अभी बाकी था