Macrotech Developers Share Price: मैक्रोटेक डेवलपर्स ने वित्त वर्ष 2025 में ₹23,700 करोड़ मूल्य के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए 10 भूखंड खरीदे हैं। लोढ़ा ब्रांड के लिए मशहूर रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने पिछले वित्त वर्ष में 10 लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया है। इन 10 भूखंडों को खरीदते हुए कंपनी ने अपने लैंड पोर्टफोलियो का विस्तार किया है