(खबरें अब आसान भाषा में)
Khelo India: सतना की अस्मि ने गांधीनगर में आयोजित खेलो इंडिया वूशू प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया. उनके कोच और पिता डॉ. संदीप भारती ने इसे अस्मि की मेहनत का नतीजा बताया. अस्मि का सपना है ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना.