Nifty की चाल पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि वीकली चार्ट पर, निफ्टी ने एक बुलिश मीटिंग लाइन टाइप कैंडल पैटर्न बनाया जो कि सकारात्मक संकेत है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 22,900-23,000 के स्तर से ऊपर एक स्थायी मूव थोड़े समय में इंडेक्स के 23,400-23,500 के ऊपरी लक्ष्य को खोल सकती है। इसमें तत्काल सपोर्ट 22,700 पर दिख रहा है