CSK vs KKR Highlights: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने केकेआर को 104 रनों का टारगेट दिया। केकेआर की टीम ने 11वें ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार मिली है