Ahmedabad Fire: जिस अपार्टमेंट में आग लगी थी, वहां से घना काला धुआं निकल रहा था। बच्चे को बचाने के लिए दो लोग आए। वे तीसरी मंजिल पर मौजूद थे और उन्होंने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, फिर इसी तरह एक लड़की को भी बचाया गया। अहमदाबाद के खोखरा में परिष्कार-1 फ्लैट में आग लग गई, जिसमें सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया