बदली हुई पिच पर पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद जीत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 के मैच में दमदार वापसी करने के लिए बेताब होगी. वहीं पंजाब अपने जीत के विजयरथ को यहां भी रुकने नहीं देना चाहेगी.