PM Modi Visit Varanasi: एक बयान के मुताबिक, काशी में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वाराणसी में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है उनमें ग्रामीण विकास पर केंद्रित योजनाएं शामिल हैं। इनमें 130 पेयजल परियोजनाएं, 100 नए आंगनवाड़ी केंद्र, 356 लाइब्रेरी, पिंडरा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और एक सरकारी महाविद्यालय शामिल है