विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को कहा कि दिमागी बुखार (meningitis) के निदान और प्रभावी उपचार के लिए तैयार नए दिशानिर्देशों को अपनाने से लाखों मौतों को टाला जा सकता है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने इस बीमारी का समय रहते पता लगाने, जल्द उपचार शुरू करने और पीड़ितों के लिए दीर्घकालिक देखभाल सुनिश्चित करने के इरादे से पहली बार इन गाइडलाइन को जारी किया है.