Fri Sep 20 2024 01:42:07 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल्ली: त्रिलोकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में धंसी सड़क
दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सड़क 15 फीट गहरे गड्ढे में धंस गई। AAP विधायक रोहित कुमार महरौलिया ने कहा, “यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। हमने पुलिस को सूचित किया और वे यहां आए और बैरिकेड्स लगाकर लोगों को वहां जाने से रोक दिया। यह गड्ढा इस साल भारी बारिश के कारण बना होगा। अगले 2-3 घंटों में भराई का काम पूरा हो जाएगा।”
Fri Sep 20 2024 01:41:47 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
हरियाणा में प्रचार करेंगे केजरीवाल
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में पहला रोड शो करेंगे। अगले कुछ दिनों में वह लगातार 13 रोड शो और सभाएं करेंगे।
Fri Sep 20 2024 01:41:38 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वह यहां ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही इस दौरान पीएम मोदी आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना का भी शुभारंभ करेंगे।