अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में गुरूवार को सूडान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विरुद्ध दायर किए गए एक मुक़दमे पर सुनवाई शुरू हुई है, जिसमें यूएई पर पश्चिमी दारफ़ूर में मसालित समुदाय के विरुद्ध जनसंहारक कृत्यों को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. सूडान ने दावा किया है कि यूएई ने इसके लिए अर्द्धसैनिक बल (RSF) को अपना समर्थन मुहैया कराया है.