Trump Shower Head News | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शावरहेड और अन्य घरेलू उपकरणों में पानी के प्रेशर पर लगी लिमिटेशन को खत्म करने के लिए एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इससे जुड़े दस्तावेज पर साइन करने से पहले कहा कि मैं अपने खूबसूरत बालों का ध्यान रखने के लिए बढ़िया शॉवर लेना चाहूंगा. मुझे पूरी तरह भीगने के लिए शॉवर के नीचे 15 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता था, जो बेहूदा था.