PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा पर रहेंगे। यह बतौर प्रधानमंत्री उनका 50वां दौरा होगा, जो एक खास उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे और मेहंदीगंज में प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत करेंगे। दौरे को लेकर खास तैयारियां की गई हैं