2 अप्रैल को अमेरिका की ओर से रेसिप्रोकेल टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों समेत ग्लोबल शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई थी। इसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी हुआ था। 7 अप्रैल को भारतीय बाजार बेहद ज्यादा टूटे थे। सेंसेक्स 2,000 अंक से अधिक गिरा था, जबकि निफ्टी 4 प्रतिशत से अधिक नीचे आया था