(खबरें अब आसान भाषा में)
ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार हुए दिल्ली के दो ठग रोजाना उबर कंपनी को 40-50 हजार रुपये का चूना लगा रहे थे। फर्जी दस्तावेजों के दम पर ये शातिर ठग हर महीने 10 लाख रुपये से ज्यादा की अवैध कमाई कर रहे थे। पुलिस अब पूरे गिरोह की गहराई से जांच कर रही है