Rising Bharat Summit : बलूचिस्तान में हाल में हुए तमाम हमलों के बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि यह भारत है जो देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और इस क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है। इस पर भारतीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पाकिस्तान, बलूचिस्तान को संभालने में अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए भारत को दोषी ठहराता है