वक्फ एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और अब माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है