दुनिया भर में क़रीब 1.4 करोड़ बच्चों के लिए पोषक आहार सेवाओं व खाद्य समर्थन पर नई चुनौतियाँ मंडरा रही हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, वैश्विक सहायता धनराशि में कटौतियों की वजह से इन बच्चों पर गम्भीर कुपोषण व मौत का शिकार होने का जोखिम है. सहायता धनराशि पर यह संकट एक ऐसे समय में उपजा है जब बच्चे पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर विस्थापन, हिंसक टकरावों, बीमारियों और जलवायु परिवर्तन के घातक नतीजों का सामना कर रहे हैं. वीडियो…