News18 Rising Bharat Summit 2025: नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट 2025’ को संबोधित करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर की कीमतों के बारे में बात की। पेट्रोल की खुदरा कीमतों पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से दाम स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से आम नागरिक पर बोझ न पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा गया है