Tata Stocks Crash: Tata Stocks Crash: शेयर बाजार में सोमवार 7 अप्रैल को आई भारी गिरावट से टाटा ग्रुप को तगड़ा झटका लगा है। सिर्फ 6 कंपनियों के शेयरों में निवेशकों के एक लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी 6 कंपनियां निफ्टी-50 इंडेक्स का हिस्सा हैं। इन कंपनियों में टाटा कंसल्टिंग सर्विसेज (TCS), टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ट्रेंट लिमिटेड शामिल हैं