(खबरें अब आसान भाषा में)
टीम इंडिया से निकाले जाने के बाद मोहम्मद सिराज आईपीएल में बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए. डीएसपी सिराज ने इस मैच में अपने टी20 करियर की बेस्ट गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया.