अगले हफ्ते के लिए Nifty की चाल पर HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि हम पिछले तीन वीकली कैंडल्स में एक निगेटिव रिवर्सल पैटर्न देखते हैं। इसलिए इसमें अधिक कमजोरी की आशंका है। उनका मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान कमजोर बना हुआ है। नीचे की ओर करेक्शन ने गति पकड़ ली है। उन्होंने कहा कि 22,800 के स्तर से नीचे और अधिक कमजोरी आने पर निफ्टी निकट भविष्य में 22,350 के तक जा सकता है