#WaqfAmendmentBill | वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित (Waqf Bill Passed) हो गया. इस विधेयक को लेकर आठ घंटे की चर्चा का वक्त तय किया गया था. हालांकि वक्त बढ़ता रहा और चर्चा चलती रही. इस चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली तो विधेयक से नाराज सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सदन में बिल की प्रति ही फाड़ दी.