संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने आगामी ‘भविष्य की शिखर बैठक’ को एक ऐसा अवसर बताया है, जिससे वैश्विक संस्थाओं को जायज़, कारगर व मौजूदा दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने में मदद मिलेगी. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस अवसर का लाभ उठा करके, भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य को आकार दिया जाना होगा.