Jaguar Fighter jet crashes in Jamnagar: रिपोर्ट के मुताबिक, जामनगर के कलावड रोड पर सुवरदा गांव के बाहरी इलाके में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। विमान हादसे के बाद पूरा इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। बताया जा रहा है क्रैश के बाद फाइटर प्लेन कई टुकड़ों में टूट गया। जैसे ही प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग घटनास्थल पर पहुंच गए