India National Wushu Championship: गुजरात के गांधीनगर में इंडिया राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता होगी, जिसमें जालोर की 4 महिला खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी. मित्तल कुमारी, तनीषा गुर्जर, खुशी शर्मा और सुनीता चौधरी अलग-अलग भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी. कोच दुष्यंत राव के मार्गदर्शन में ये खिलाड़ी पदक जीतने के लिए तैयार हैं. इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें भी है.