Park Hospital IPO News: उत्तर भारत में पार्क ब्रांड के तहत निजी अस्पताल श्रृंखला संचालित करने वाली पार्क मेडी वर्ल्ड ने विस्तार और कर्ज में कमी के लिए IPO के जरिये 1,260 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट से संपर्क किया है। कंपनी का इरादा नए इश्यू के माध्यम से 960 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 300 करोड़ रुपये जुटाने का है