Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की। सेंसेक्स करीब 1390 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 23,200 के नीचे चला गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा