Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़कें चलने के लिए होती हैं। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए। सीएम ने कहा कि प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए। कहीं कोई लूटपाट नहीं हुई। कहीं कोई आगजनी नहीं हुई। कहीं कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। कहीं कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। यही धार्मिक अनुशासन है। वे श्रद्धा के साथ आए। ‘महास्नान’ में भाग लिया और फिर अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए