Chaitra Navratri 2025 3rd Day: नवरात्रि का तीसरा दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित है, जो परम शांतिदायक और कल्याणकारी मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के इस दिन मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और वे खुशहाल जीवन प्राप्त करते हैं