Kullu Landslide Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार (30 मार्च) को भूस्खलन में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य घायल हो गए। शाम करीब 5 बजे गुरुद्वारे के पास भूस्खलन हुआ, जब सड़क के किनारे बैठे लोग एक बड़े पेड़ की चपेट में आ गए, जो मलबे के साथ नीचे गिर गया। घायलों को इलाज के लिए जरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है