(खबरें अब आसान भाषा में)
कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया को राहत मिली है। सरकार उसकी ₹36,950 करोड़ की स्पेक्ट्रम देनदारी को शेयरों में बदलेगी, जिससे सरकार की हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर 49% हो जाएगी। हालांकि, कंपनी का संचालन प्रमोटर्स के पास ही रहेगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।