संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) की एक नई रिपोर्ट दर्शाती है कि म्याँमार में मानवाधिकार उल्लंघन के मामले रसातल में धँस गए हैं और सैन्य बलों के हाथों की जाने वाली हिंसा इसकी एक प्रमुख वजह है. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, इस स्थिति के मद्देनज़र, सुरक्षा परिषद से म्याँमार में मानवाधिकारों की स्थिति को अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) को सौंपे जाने का अनुरोध किया है.