Ram Navami 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के अवसर पर सभी जिलों में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह पाठ 5 अप्रैल दोपहर से शुरू होकर 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे खत्म होगा। इसकी पूर्णाहुति श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ की जाएगी