(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ‘एक ऐसी फ्रेंचाइजी’ है जिसने हमेशा अपनी ताकत के अनुसार चेपॉक में पिचें तैयार की हैं और इसलिए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की ‘कोई घरेलू फायदा नहीं होने’ की टिप्पणी को पचाना मुश्किल है.