(खबरें अब आसान भाषा में)
आरसीबी ने सीएसके पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने 17 साल बाद चेपॉक में आईपीएल का पहला मैच जीता. आरसीबी के शानदार प्रदर्शन से टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स खुश हैं. डिविलियर्स ने आरसीबी को पिछले सीजन की तुलना में 10 गुना बेहतर टीम बताया.